चुनोतियों से टकराने का नाम राजस्थान है- मोदी
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। राजधानी जयपुर में आयोजित हो रहे इस समिट में उद्घाटन के बाद पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। यह सम्मेलन जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक चलेगा। इसका मकसद राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देना है। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राजस्थान राइजिंग तो है ही रिलायबल भी है। राजस्थान रिसेप्टिव भी है। समय के साथ खुद को रिफाइन करना भी जानता है। चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान है। नए अवसर बनाने का नाम है राजस्थान। राजस्थान के इस आर फैक्टर में एक और नाम जुड़ गया है। राजस्थान के लोगों ने भारी बहुमत से रिस्पोंसिव रिफॉर्मिव सरकार बनाई है। जिस तरह राजस्थान का क्षेत्रफल बड़ा है, उसी तरह यहां के लोगों का दिल भी बहुत बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 10:10 बजे जयपुर पहुंचे। यहां सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक मोदी कार्यक्रम में रहे। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और हरियाणा के लिए रवाना हुए।
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत के समृद्ध भविष्य में हम टूरिज्म का बहुत बड़ा पोटेंशियल देख रहे हैं। भारत में नेचर, कल्चर, एडवेंचर, कांफ्रेंस, डेस्टिनेशन वेडिंग और हेरिटेज टूरिज्म के लिए असीम संभावनाएं हैं। राजस्थान भारत के टूरिज्म मैप का प्रमुख केंद्र है। राजस्थान दुनिया के उन चुनिंदा स्थानों में से एक है, जहां लोग शादी-ब्याह और जीवन के पलों को यादगार बनाने के लिए आना चाहते हैं। वाइल्ड लाइफ में भी राजस्थान में बहुत बड़ा स्कोप है। यहां रणथम्भौर, केवलादेव सहित कई स्थान ऐसे हैं, जो वाइल्ड लाइफ को पंसद करने वालों के लिए स्वर्ग है। मोदी ने कहा- राजस्थान के पास नेचुरल रिसोर्सेज हैं। राजस्थान के पास आधुनिक नेक्टिविटी का नेटवर्क है। एक समृद्ध विरासत है। बहुत बड़ा लैंडमार्क है। बहुत ही बड़ी युवा शक्ति भी है। यानी रोड से लेकर रोडवेज, रेलवे तक। हॉस्पिटिलिटी से लेकर हैंडीक्राफ्ट तक, राजस्थान के पास बहुत कुछ है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, 5000 से अधिक निवेशक, कारोबार और व्यापार जगत के अधिकारी, डेलीगेट्स और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें को समिट से पहले ही 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू किये जा चुके हैं। पीएम मोदी की ओर समिट का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत भाषण हुआ। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 से पहले 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू किये जा चुके हैं। उद्घाटन सत्र में कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, अजय एस. श्रीराम जैसे शीर्ष उद्योगपति और जापान के राजदूत केइची ओएनओ सहित कई व्यापारिक समूहों के शीर्ष अधिकारी और राजनयिक भी शामिल होने जा रहे हैं। उद्घाटन सत्र में कुछ प्रतिष्ठित उद्योगपति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किए गए प्रमुख नीतिगत सुधारों और उसके जरिए राज्य में आ रहे बदलाव और कारोबार-व्यापार जगत की व्यावसायिक क्षमता के बारे में अपने-अपने विचार साझा करेंगे। भजनलाल शर्मा ने कहा- समिट से पहले ही सरकार 35 लाख करोड़ का विभिन्न कंपनियों से MOU कर चुकी है। इसका लाभ सीधे राजस्थान और यहां के लोगों को मिलेगा। अब कृषि के साथ ही उद्योगों को भी पर्याप्त पानी मिल पाएगा। हमने पहले साल में समिट का आयोजन इसलिए किया है कि अगले 4 सालों में हम निवेश को धरातल पर उतार सकें। इसके साथ ही ‘प्रवासी राजस्थान सम्मेलन’ और ‘MSME सम्मेलन’ भी होंगे। ‘राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो’ में ‘राजस्थान पैवेलियन’, ‘कंट्री पैवेलियन’ और ‘स्टार्टअप्स पैवेलियन’ जैसे कई मंडप भी होंगे। इस सम्मेलन में 16 देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों समेत 32 से ज़्यादा देश हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन राजस्थान में निवेश के नए अवसर लाने में मददगार साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति इस आयोजन को और खास बनाएगी। इससे राजस्थान के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा। नए व्यापारिक रिश्ते बनेंगे और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
