Loading...

राजस्थान को पर्यटन क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार

Jaipur

Follow us

Share

  • केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से पर्यटन सचिव रवि जैन ने ग्रहण किए पुरस्कार

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों में तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के पर्यटन सचिव रवि जैन को पुरूस्कार प्रदान कर किए। नई दिल्ली के ओबराय होटल में शुक्रवार को आयोजित इंडिया टूडे सर्वेक्षण और पुरूस्कार 2025 समारोह में पुरूस्कार ग्रहण करने के बाद पर्यटन सचिव रवि जैन ने बताया कि जयपुर जिले के आमेर किले को बेस्ट हेरिटेज श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ विरासत गंतव्य श्रेणी) में, कुंभलगढ़ को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्य श्रेणी) तथा बीकानेर का बेस्ट कलीनेरी डेस्टीनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पाक-कला) श्रेणी में यह तीन पुरूस्कार दिए गए हैं।इस अवसर पर सिक्किम में पर्यटन मंत्री, विभिन्न राज्यों के पर्यटन सचिव और पर्यटन अधिकारियों सहित राजस्थान पर्यटन के दिल्ली स्थित कार्यालय के सहायक निदेशक छतरपाल यादव भी उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।