कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, एडवोकेट डॉ. नरेन्द्र बौद्ध बने उपाध्यक्ष
लंबे समय के इंतजार के बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 134 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी को मंजूरी दी है।
प्रदेश कार्यकारिणी में कई पदों पर नियुक्तियां:-
काफी समय से प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी भंग चल रही थी। नई कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 15 महामंत्री, 28 सचिव, 18 संयुक्त सचिव और 61 स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार ने बताया कि आने वाले समय में कार्यकारिणी का और भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
उपाध्यक्ष पद पर कई नेताओं को जिम्मेदारी:-
नई कार्यकारिणी में जिन नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है, उनमें एडवोकेट डॉ. नरेन्द्र बौद्ध, रजनीश जैकब, जफर हुसैन, अब्दुल खलाक खान, मुश्ताक खान, नियाज अहमद, परमप्रीत सिंह, मोहम्मद सदीक गौरी, धनपाल जैन, सलीमुद्दीन खान, नजमा राहीन और नवाज अली के नाम शामिल हैं।
महामंत्री पद के लिए भी कई नाम घोषित:-
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री पद के लिए शहाबुद्दीन जैद, लियाकत अली, यूनुस खान, सरदार सतपाल सिंह, रानू अजमल खान, अब्दुल हमीद खान खोकर, हाजी मोहम्मद इकबाल, फिरोज खान, शबनम डार, एडवोकेट इकबाल खान, मुस्तफा सर, अमीन खान मोयला, जफर खान मारवाड़ और रजा अब्बास को जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. नरेन्द्र बौद्ध की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया:-
उपाध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट डॉ. नरेन्द्र बौद्ध एक समाजसेवी होने के साथ बौद्ध समुदाय के अध्यक्ष भी हैं। बताया जा रहा है कि वे प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा लाए गए धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं और इस मुद्दे पर आंदोलन से जुड़े हुए हैं।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार:-
एडवोकेट डॉ. नरेन्द्र बौद्ध ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, वरिष्ठ नेता अशोक गहलो अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने बौद्ध समुदाय को प्रतिनिधित्व देकर सम्मान दिया है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
