Loading...

आर्थिक तूफान सिर पर है और PM को चिंता नहीं, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

Follow us

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का इकोनॉमिक सिस्टम बेच दिया है, जिसकी वजह से आम जनता को भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ेगा। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं और प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

रायबरेली में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपका प्रधानमंत्री, आपका गृह मंत्री गद्दार है। कांग्रेस ने राहुल गांधी का यह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं। BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है।

संविधान पर हो रहा है हमला

जनसभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार में लगातार संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान की रक्षा के लिए हमें सामने आना होगा, लेकिन हम चुप रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम वीरा पासी और डॉ आंबेडकर को याद तो करते हैं, लेकिन जिस विचारधारा के लिए वे खड़े थे, उसकी ठीक से रक्षा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हमारी आंखों के सामने संविधान पर हमला हो रहा है।

आर्थिक तूफान सिर पर है, पीएम को चिंता नहीं

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से कहते हैं कि आप विदेश ना जाएं, आप सोना ना खरीदें, लेकिन खुद करोड़ों रूपया खर्च कर विदेश जाते हैं। आर्थिक तूफान सिर पर है और प्रधानमंत्री को इसकी चिंता नहीं है। आम जनता को आने वाले दिनों में भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ेगा। राहुल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत और बढ़ेगी। दाल और चावल के दाम कहां जाते हैं। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और वह खुद हजारों करोड़ रुपये के प्लेन में विदेश जाते हैं।

Advertisement

उद्योगपतियों का पक्ष ले रही है सरकार

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनरेगा को कमजोर करके, जातिगत जनगणना नहीं कराकर और चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेकर हर समय संविधान पर हमला कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि देश के हितों की कीमत पर अंबानी और अदाणी जैसे बड़े उद्योग समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा, चुनाव से पहले कहा जाता था कि पेट्रोल या गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तो अंबानी भारत से पेट्रोल विदेश में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं, और उस पैसे से वे पीएम नरेंद्र मोदी को फंड देते हैं। यही सच है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत का इकोनॉमिक सिस्टम बेच दिया है। उन्होंने भारत का इकोनॉमिक सिस्टम अंबानी, अदाणी और अमेरिका को सौंप दिया है। अब जो इकोनॉमिक तूफान आने वाला है उससे वे आपको बचा नहीं पाएंगे। वे रोएंगे और कहेंगे कि यह मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योंकि उन्होंने संविधान को बर्बाद कर दिया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।