Loading...

राहुल गांधी ने ‘मोहम्मद दीपक’ से की मुलाकात, बोले – हर युवा में जले एकता की लौ

Follow us

Share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात की। हाल ही में वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आए दीपक के समर्थन में राहुल गांधी पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं। मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने लिखा कि “उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात। एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। हर इंसान, एक समान – यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान।” मुलाकात के बाद दीपक ने कहा कि उनकी हिम्मत पहले भी थी, लेकिन अब चार गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा, “जब राहुल गांधी ने खुद फोन कर बुलाया तो लगा कि कोई हमें समझ रहा है। हमने आवाज गलत के खिलाफ और सही के लिए उठाई थी।” दरअसल, 26 जनवरी को कोटद्वार के एक बाजार में हुई बहस का वीडियो वायरल हुआ था। एक बुजुर्ग दुकानदार से दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द हटाने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दीपक ने विरोध जताया और नाम पूछे जाने पर खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए। दीपक के अनुसार, 31 जनवरी के बाद कुछ संगठनों ने उनके जिम के बाहर प्रदर्शन किया। पहले जहां रोज करीब 150 सदस्य आते थे, अब संख्या घटकर 12-15 रह गई है। 40 हजार रुपये किराया और 16 हजार रुपये की लोन किश्त के बीच आर्थिक दबाव बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट के कुछ वरिष्ठ वकीलों द्वारा एक साल की सदस्यता लेने से उन्हें मानसिक सहारा मिला। दीपक का कहना है कि वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते, बस अपना काम ईमानदारी से करना चाहते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।