राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बाद ‘जैन जी’ पर सियासत तेज है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवा छात्र और संविधान लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और ‘वोट चोरी’ को रोकेंगे। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वे भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं।
यह दुर्भाग्यपूर्ण
बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हताश हैं। इसलिए वे कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हैं और कभी ‘जैन-जी’ की बात करते हैं। ये कभी मुसलमानों को भड़काते हैं और कभी ऊल-जलूल बातें करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
घुसपैठियों के मुद्दे पर भी दिया यह बयान
गिरिराज सिंह ने घुसपैठियों के मुद्दे पर कहा कि पूरे भारत से घुसपैठियों को भगाना है। घुसपैठियों से भारत को मुक्त करना है। उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी ने इस बात को कहा था, लेकिन रोका नहीं था। बंगाल और बिहार इनका पनाहगार बन गया है। अब ये लोग भारतवंशियों के हक मार रहे हैं।” यह वीडियो भी देखे :- https://youtu.be/bD_1NjAvEik
हम घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाल रहे हैं
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “सिर्फ यह कहना कि ‘पीएम मोदी के 11 साल, आपने क्या किया?’ काफी नहीं होगा। मैं आपको बता रहा हूं कि जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, हम घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाल रहे हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घुसपैठियों को पनाह देने का काम मस्जिदों की छत्रछाया में हुआ।
राष्ट्र के बिना सब कुछ अधूरा है
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान पर कि सभी मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों में साप्ताहिक रूप से राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राष्ट्रगान राष्ट्र के प्रति समर्पण के रूप में गाया जाता है। राष्ट्र के बिना सब कुछ अधूरा है। इसलिए राष्ट्र की गरिमा और गौरव को सदैव बनाए रखना चाहिए।”
राहुल गांधी की टिप्पणी पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह उनकी हताशा और निराशा की भाषा है। वे देश में अराजकता की स्थिति लाना चाहते हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। संवैधानिक तरीके से वे सत्ता पाने में नाकाम रहे हैं। उनको लग चुका है कि सरकार उनको सत्ता में नहीं लाएगी। इसलिए राहुल गांधी बेबुनियाद और बिना सोची-समझी बात कर रहे हैं।”
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
