Loading...

क़ामयाब मोमिन की सिफ़ात

Jaipur

default-image

Follow us

Share

अल्लाह तआला ने सूरह अल-मु’मिनून 23:1-11 में उन लोगों की खूबियाँ बयान की हैं कि वो फ़लाह पाने वाले हैं, मतलब कामयाबी पाने वाले हैं। और यही वो कामयाबी पाने वाले लोग हैं जिनकी आँखों की ठंडक के लिए उनके रब ने ऐसी–ऐसी चीज़ें छुपा कर रखी हैं, जिसको न किसी आँख ने देखा, न किसी कान ने सुना और न ही किसी दिल पर उसका गुमान गुज़रा।

और इस सूरत-ए-मुबारका में एक-एक चीज़ गिनाई और बताया कि यह वो लोग हैं जो फ़लाह पाने वाले हैं।

वो सिफ़ात कौन-सी हैं?

  1. नमाज़ में ख़ुशू रखने वाले।
  2. बेकार बातों से दूर रहने वाले।
  3. ज़कात अदा करने वाले।
  4. अपनी शर्मगाहों की हिफ़ाज़त करने वाले।
  5. अमानत और अहद (वायदा) की पाबंदी करने वाले।
  6. नमाज़ों की हिफ़ाज़त करने वाले।

यही वो सिफ़ात हैं जिनकी बुनियाद पर इंसान को जन्नत का टिकट मिलेगा। जैसे आप किसी कंट्री में जाने के लिए वीज़ा अप्लाई करते हैं तो उनकी कुछ शर्तें होती हैं, जब आप उन सब शर्तों को मान लेते हैं तो ही वो आपको अपने मुल्क में आने की इजाज़त देते हैं। ठीक इसी तरह जन्नत में जाने के लिए भी कुछ शर्तें हैं।

और ये सिफ़ात न सिर्फ इंसान को कामयाब करेंगी बल्कि ये एक मुआशरे के उरूज का सबब भी बनती हैं। अगर हर एक फ़र्द इन क्वालिटीज़ को अपनाने का अज़्म कर ले और अपने अंदर पैदा कर ले तो एक बेहतरीन मिसाल बन सकता है। और ये मिसालें हमें नबी-ए-पाक ﷺ के दौर में मिलती हैं और ये सिफ़ात आपके सहाबा में थीं।

हम आज भी इन सब सिफ़ात को अपने अंदर पैदा करके फ़लाह पा सकते हैं।

(मुहम्मद सुहैल)

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।