Loading...

पुलवामा हमले का मास्‍टरमाइंड हमजा बुरहान का मर्डर, अज्ञात हमलावरों ने फिल्मी स्टाइट में उतारा मौत के घाट

Follow us

Share

Pulwama Attack Mastermind Killed : इस्लामाबाद। पुलवामा अटैक का मास्‍टरमाइंड हमजा बुरहान आख‍िरकार मारा गया। आतंकवादी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने धुरंधर स्‍टाइल में गोल‍ियों से भून डाला। बताया जा रहा है हमजा की मौके पर ही मौत हो गई।

आतंकी हमजा बुरहान अलबदर का कमांडर था। जम्मू कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में इसका हाथ रहा है। इसका असली नाम अरजुमंद गुलजार डार है। भारत ने 2022 में हमजा बुरहान को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था। 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। एनआईए की जांच में हमजा बुरहान को इस हमले की साजिश रचने वालों में शामिल माना जाता था। पाकिस्तान में बैठकर वुरहान हमला जम्मू कश्मीर में कई हमलों को अंजाम दे चुका था। सुरक्षा एजेंसियों की इस पर कड़ी नजर थी।

मुजफ्फराबाद में हमजा के दफ्तर में मारी गोली

बताया जा रहा है क‍ि हमजा बुरहान को पीओके के मुजफ्फराबाद में दफ्तर के सामने गोली मार दी गई। वह बाहर न‍िकल रहा था, तभी बाहर आए अज्ञात हमलावरों ने उसे गोल‍ियों से भून डाला। पीओके में अल-बद्र आतंकी संगठन से जुड़े व्हाइट कॉलर इस्लामिस्ट कहे जाने वाले आतंकी और पेशे से डॉक्टर अरजुमंद डार उर्फ हमजा बुरहान को आंतकी अगला हाफ‍िज सईद तक बताते थे।

भारत से पाकिस्तान गया, फिर आतंकी संगठन से जुड़ा

सरकार के मुताबिक, अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान (23) लंबे समय से पाकिस्तान और PoK में सक्रिय था। पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला हमजा, आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था। अल बद्र को सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। वहां जाकर वह अल बद्र में शामिल हो गया और बाद में संगठन का सक्रिय आतंकी और कमांडर बन गया। अभी वह पाकिस्तान से ही काम कर रहा था। उस पर आरोप है कि वह युवाओं को अल बद्र में शामिल होने के लिए उकसाता था और फंडिंग भी करता था। जांच एजेंसियों के अनुसार 2020 में CRPF जवानों पर ग्रेनेड हमले और युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहा।

Advertisement

पुलवामा अटैक में शहीद हुए थे 40 CRPF जवान

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर लेथपोरा इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी SUV बसों से टकरा दी थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो बसों के परखच्चे उड़ गए और 40 जवान शहीद हो गए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।