सांचौर जिला क्षेत्र में बीमा कम्पनी के बहिष्कार को लेकर गांवों में जनसम्पर्क
साँचोर(रॉयल पत्रिका)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कम्पनी द्वारा वीगत तीन सीजन में कम्पनी द्वारा किसानों के साथ की जा रही धोखाधड़ी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नवान पर विभिन्न गांवों में किसान मोर्चा प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में काम कर रही बीमा कम्पनी के बहिष्कार को लेकर जनसम्पर्क अभियान तेज किया। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईशराराम विश्नोई ने बताया कि इस वर्ष रबी 2024 में बीमा कम्पनी से बीमा नहीं करवा कर कम्पनी का बहिष्कार करने के लिए गांवों में जनसम्पर्क अभियान ने जोर पकड़ा है। इसी सिलसिले में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राजस्थान मरूधर ग्रामीण बैंक चितलवाना, भारतीय स्टेट बैंक चितलवाना, दी जालौर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक चितलवाना, ग्रामीण बैंक हाडेचा में शाखा प्रबंधको को पत्र देकर मांग की किसानों की लिखित सहमति के बिना किसानों के बीमा नहीं काटने की हिदायत दी गई। क्षेत्र के किसानों से भी आह्नवान किया। इस वर्ष 2024 का धोखाधड़ी करने वाली कम्पनी से बीमा नहीं करवाया जाए। इस बीमा कम्पनी ने पूर्व में तीन सीजन के करोड़ों रूपया बीमा क्लेम को रोक दिया गया है। किसानों के खरीफ 2023, रबी 2023 का बीमा क्लेम बकाया है। रिलायंस बीमा कम्पनी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हो चुके है। विरदसिंह चौहान ने बताया कि बीमा कम्पनी के धोखाधड़ी के मामले उजागर होने के बाद सांचौर क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत के सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बीमा कम्पनी को रिजेक्ट करने की मांग की है। क्षेत्र के किसानों में बीमा कम्पनी के खिलाफ भयंकर आक्रोश को देखते हुए बहिष्कार की जानकारी हेतू विभिन्न गांवों में किसाना मोर्चा द्वारा जन्न सम्पर्क किया जा रहा है। इसके तहत सिवाड़ा, चितलवाना, सादूल की दाणी, रतनपुरा, आमली, हाडेचा, सहित कई गांवों में किसानों से सम्पर्क कर बहिष्कार की जानकारी दी। किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों में ईशराराम विश्नोई, विरदसिंह चौहान, सुरेश खिलेरी चितलवाना, महेन्द्र सिंह, भाखराराम गौदारा चितलवाना, धनदान चारण सिलोसण सहीत किसान नेता गांवों में जनसम्पर्क
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
