Loading...

वक्फ़ बिल के खिलाफ सवाई माधोपुर में विरोध प्रदर्शन

jaipur

Follow us

Share

शादाब अली

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। पुराने शहर के जामा मस्जिद के सामने जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए। शहर के काजी निसार उल्लाह की सदारत में यह एहतिजाज हुआ। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले शहर के लोगों ने अपना एहतिजाज दर्ज करवाया और बोर्ड की गाइड लाइन के बारे में अवाम से खुलासा किया। कड़ी धूप में भी बड़े-बुजुर्ग, नौजवानों ने अपने हुकूक की लड़ाई के लिए हुकूमत के काले कानून का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया। मंच पर बैठे सभी वक्ताओं ने अपने-अपने तरीके से आवाम को इस बिल के के नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह एहतिजाज लंबा चलेगा और इसमें हमें जान माल की कुर्बानी भी लग सकती हे। शहर में सप्ताह के सातों दिन ईशा बाद कॉर्नर मीटिंग चल रही हे। आगे एक बड़ी मीटिंग (सभा) जो हमें आगे से बताया जाएगा तब होगी जो कि जिले लेवल पर होगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा तादाद को होगी। कार्यक्रम का समय ओर जगह बता दिया जाएगा। वक्फ बिल प्रदर्शन में काजी मोहम्मद इरफ़ान उल्लाह,  मौलवी जमील, रिटायर्ड तहसीलदार जफर अहमद अमीन, मास्टर असलम, अफसार नाशरी, अखलाक हुसैन, हाफिज राशिद, मोहम्मद काशिफ सहित समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।