प्रो. जनक सिंह मीना तीन वर्ष के लिए कोर्ट सदस्य मनोनीत
गांधीनगर (रॉयल पत्रिका)। गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय गांधीनगर में गांधीवादी विचार एवं शांति अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोण् जनक सिंह मीना को गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय की सर्वोच्च निकाय कोर्ट सदस्य के रूप में 2025&2027 तक तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है। इस कोर्ट में अध्यक्ष के रूप में कुलाधिपति डॉ. हसमुख अढिया, कुलपति प्रो. रमाशंकर दूबे के नेतृत्व में कोर्ट का गठन किया है। प्रो. मीना विश्वविद्यालय में अकादमिक परिषद् सदस्य, वित्त प्रकाशन अनुदान समिति सदस्य, सीएएसआर सदस्य, जनजाति मंत्रालय नोडल अधिकारी सहित अनेक समितियों के सदस्य हैं। प्रो. जनक सिंह कई विश्वविद्यालयों की पाठ्यक्रम निर्माण मण्डल, विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
