Loading...

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 13वें स्थापना दिवस पर प्रेस वार्ता का आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। मुख्य प्रबंधक इकबाल उस्मानी ने बताया कि बैंक, राज्य के 21जिलों में अपनी 875शाखाओं के विशाल शाखा तंत्र नियंत्रण के लिए 12 क्षेत्रीय कार्यालय, एक प्रधान कार्यालय तथा मानव शक्ति के कौशल व पेशागत विकास के लिए एक प्रशिक्षण कार्यालय चितौड़गढ़ में संचालित करता है। वर्तमान में बैंक 56000 करोड़ रु के व्यवसाय स्तर को पार कर चुका है। जिसमें 30000 करोड़ की जमाएं एवं 26000 करोड़ का अग्रिम है। वर्तमान में बैंक का एनपीए स्तर दो प्रतिशत से भी कम है जिसमें बैंक के लाभप्रदता में लगातार वृद्धि हुई है साथ ही बैंक द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में 32 लाख से अधिक ग्राहकों का नामांकन किया का चुका है। बैंक ने अपना ग्राहक आधार बढ़ाते हुए कृषि के साथ साथ अकृषि क्षेत्र में होटल इकाइयों, अस्पताल इकाइयों,शिक्षण संस्थाओं, व्यवसायियों, स्वरोजगारियों तथा नौकरी पेशा लोगों को सरल शर्तों पर ऋण उपलब्ध करवाकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका अदा की है।शीघ्र ही बैंक IPO मार्केट में आएगा जो संभवतया ग्रामीणों बैंकों के इतिहास का पहला IPO होगा। उस्मानी ने कहा कि सवाई माधोपुर क्षेत्र के अंतर्गत बैंक, टोंक, सवाई माधोपुर जिलों में अपनी 74 शाखाओं 286 बैंक स्टॉफ एवं में 356 बैंक मित्रो के साथ बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है साथ ही लगभग 4300 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्राप्त कर चुका है। जिनमें लगभग 2226करोड़ की जमाएं एवं लगभग 2070 करोड़ की अग्रिम है।जिसमें प्रतीत होता है कि क्षेत्र निरंतर प्रगतिशील है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।