अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के सदर एहतिशाम उद्दीन सिद्दीकी सुपुर्द ए खाक
- हजारों लोगों ने जनाजे में शामिल होकर दी नम आंखों से विदाई
बारां, (रॉयल पत्रिका)। रिटायर्ड सीआई ओर अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के सदर एहतिशाम उद्दीन सिद्दीकी का शुक्रवार 4 अप्रैल को शहर के निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया। उन्हें बाद नमाज जुमा कब्रिस्तान क्लाडिया में सुपुर्द ए खाक किया गया। एहतिशाम उद्दीन सिद्दीकी ने सीआई पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात सामाजिक कार्य ओर कॉम की भलाई के काम में अपना जीवन समर्पित किया। वो सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संगठन, मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट कोटा (MCT), मदरसा अंजुमन इस्लामियां बारां के मेंबर, सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ मजीद मलिक कमांडो, राजस्थान स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी मोहम्मद अशफाक, पूर्व सदस्य मोहम्मद अशफाक (भईयाजी), अंजुमन सदर माजिद सलीम, पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी, वक्फ कमेटी चेयरमैन इरफान अंसारी, पूर्व वक्फ कमेटी चेयरमैन साजिद सलीम, जाकिर मंसूरी, हाजी लियाकत अली मेव, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, एसडीपीआई जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू, अशरफ देशवाली, नासिर मिर्जा, आबिद हुसैन अंसारी, हाजी वसीम अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने दुःख जाहिर कर खिराजे अकीदत पेश की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
