रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में दुआओं का सिलसिला, अमन और शांति की दुआ
- इंसान मुसाफिर है, मंजिल मौत है: सैयद मोहम्मद अनवार नदीम उल कादरी
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। शहर के सभी मस्जिदों में माह ए रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अमन, शांति, भाईचारे और सोहार्द की दुआओं के साथ अदा की गई। इस अवसर पर शहर की पहली जामा-ए-मस्जिद में आयोजित तकरीर में इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम उल कादरी ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला और विशेष रूप से तहज्जुद की नमाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब आप सेहरी करने उठते है। तो थोड़ा वक्त निकाल कर तहज्जूद की नमाज़ अदा करे उसके बाद ही सेहरी करे सहरी का वक्त ही तहज्जुद का वक्त होता है ये हमारे लिए बहुत अच्छा मौका है। पूरे साल नही तो कम से कम एक महीना तहज्जुद पढ़ सकते है। जब सहरी करने उठे तो दो चार या जितनी मर्जी हो उतनी रकाअत पढ़ ले। और अपने रब से दुआएं करे। उस वक्त अल्लाह पाक अपनी रहमत की खास तजल्लिया फरमाता है। दुनियां में हर इंसान मुसाफिर है और मंजिल मौत है।हर इंसान का टिकट वेटिंग में है, कब किसका टिकट कन्फर्म हो जाएं भरोसा नहीं इसलिए अपने आखिरी सफ़र मौत की तैयारी पहले से करके ज़रूर रखे अल्लाह पाक हम सब को ईमान पे खात्मा वाली मौत नसीब फरमाए और हम सब को अपनी आखिरत की फिक्र करने ओर उसको बेहतर करने की तोफिक अता फरमाए, और कहने सुनने से ज्यादा अमल करने की तोफिक अता फरमाए, अपनी जिंदगी में देने वाला मिजाज बनाएं।अब तो दोस्तियां, यारियां, ताल्लुकात, नाते इस बुनियाद पर है कि नफा कैसे हासिल किया जा सके, सामने वाले को इस्तेमाल कैसे करना है? ये छोटे लोगों की अलामत है, बुजदिलों की अलामत है। कमजोर लोगों की अलामत है। दिलेर लोग जो होते हैं वो नफा नही लेते। लोगों में बेहतर लोग वो हैं जो दूसरों को नफ़ा दें…अल्लाह पाक हम सब को हिदायत दे ओर हम सब को एक ओर नेक बनाए ओर हम सब को खूब खूब इबादत गुजार बनाए ओर इस रमजानुल मुबारक महीने की बा बरकतें ले अल्लाह पाक कहने सुनने से ज्यादा अमल करने की तोफिक अता फरमाए आमीन ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
