सय्यद अहमद चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में मांगी गई मुल्क में अमन की दुआ
- भारत गौरव सम्मेलन का आयोजन किया गया
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। जयपुर के अमरसर में स्थित दरगाह हजरत शेख सय्यद अहमद चिश्ती रहमतुल्लाह का 786वां उर्स सज्जादा नशीन दरगाह और सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राजस्थान इकाई प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी आबिद अली चिश्ती फरीदी की सरपरस्ती आयोजित किया गया। इस मौके पर परंपरागत तौर से जुलूस निकाल कर चादर चढ़ाई गई और फातिहा ख्वानी कर के मुल्क में अमन चैन और खुशहाली तथा हिंदू मुस्लिम भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने के लिए “वकार ए हिंद कांफ्रेंस का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने कहा कि सूफ़ी परंपरा दिलों को जोड़ने वाली है। नफरत पैदा करने वाली कट्टरपंथी शक्तियों का विरोध करने के लिए युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाए जाने की जरूरत है। इस मौके पर मोहम्मद अमीन खान समाजसेवी, महबूब भाई, वसीम रज़ा, अज़हर भाई एवं मोहम्मद फ़हीम मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
