Loading...

कायमखानी छात्रावास में उम्मेद खान डीडवाना के लिए मगफिरत की दुआ

Jaipur

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मरहूम उम्मेद खान मलवान डीडवाना के लिए चूरू स्थित राजस्थान कायमखानी छात्रावास में मगफिरत की दुआ की गई। उम्मेद खान साहब का इंतकाल चार दिन पहले हुआ था। इस मौके पर समाज के कई जिम्मेदार लोगों ने शिरकत की और मरहूम को खिराज-ए-अक़ीदत पेश किया। दुआ से पहले कायमखानी महासभा जिला अध्यक्ष मुंशी खान चांदखानी ने कहा कि उम्मेद खान डीडवाना का समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने महासभा जैसी संस्थाओं के ज़रिए समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उम्मेद खान साहब जैसे नेक दिल इंसान का दुनिया से जाना बहुत बड़ा नुकसान है। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता हो।

करामत खान ने कुरआन की आयतें पढ़ीं और मगफिरत की दुआ करवाई। इस मौके पर रमजान खान जौईया, जब्बार खान अल्फखानी, जाकिर खान केके, गफ्फार खान ऐलमान, इकबाल खान कबीरखानी, जावेद खान एडवोकेट, अजीज खान दिलावरखानी, अख्तर खान रूकनखानी, शकील दुर्रानी, जाफर खान, आदिल खान ऐलमान, महबूब खान नसवाण, भंवरू खान ठेकेदार, यूसुफ खान, महमूद खान केके ऐलमान, आरिफ खान प्रिंसिपल ऐलमान, सबीर खान अगुणा मोहल्ला, साबिर खान केके, अहसान खान समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुंशी खान ने अपनी अवस्था का हवाला देते हुए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को सौंपने की बात कही। लेकिन वहां मौजूद समाज के तमाम जिम्मेदार लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक प्रदेश स्तर पर संवैधानिक चुनाव की प्रक्रिया तय नहीं होती, तब तक मुंशी खान ही इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे। क्योंकि उन्होंने हमेशा समाज के हर मौके पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है और सेवा करते रहे हैं।गर्मी को देखते हुए इस मौके पर कायमखानी छात्रावास चूरू में पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।