Loading...

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, कमिश्नर ने किया बड़े एक्शन का ऐलान

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर में नशे के कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ पुलिस ने 25 सितम्बर से  अभियान तेज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक सख्त एक्शन प्लान की घोषणा करते हुए कहा है कि नशा तस्करों पर अब सख्ती की गाज गिरेगी और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस साल अब तक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जयपुर पुलिस ने इस वर्ष अब तक कार्रवाई करते हुए करीब 11 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शहर में नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने एक बयान में स्पष्ट किया कि जयपुर को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “नशा तस्करी एक गंभीर अपराध है जो हमारे युवाओं और समाज को खोखला कर रहा है। जयपुर पुलिस ऐसे सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज किया जाएगा।” पुलिस के इस बड़े एक्शन से नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब शहर के विभिन्न हिस्सों में अपने खुफिया तंत्र को और मजबूत कर रही है ताकि छोटी से छोटी जानकारी पर भी तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।