Loading...

आठ साल से फरार पोक्सो आरोपी गिरफ्तार  

Jaipur

Follow us

Share

  • जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण की बड़ी कार्रवाई

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर दक्षिण की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए करीब 8 साल से फरार चल रहे एक वांछित पोक्सो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ₹20,000 का इनाम घोषित था और वह पुलिस थाना श्याम नगर में दर्ज एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहा था। आईपीएस दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि जिले में सक्रिय वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी थानाधिकारियों और जिला स्पेशल टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अभियान को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्तों की निगरानी में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

  • गिरफ्तारी की कार्रवाई:

डीएसटी जयपुर दक्षिण की टीम ने पुलिस थाना श्याम नगर के प्रकरण संख्या 390/2017 — जिसमें धारा 363, 366, 342, 376 आईपीसी और 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है,  के वांछित आरोपी राजेश सैनी पुत्र श्री गणेश सैनी, जाति माली, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिमडिया रोड, गांव वाटिका, थाना सांगानेर सदर, जिला जयपुर दक्षिण को 16 मई 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद चालाक और शातिर किस्म का अपराधी है। प्रकरण दर्ज होने के बाद वह अपने मूल निवास स्थान से गायब होकर अलग-अलग जगहों पर निवास बदलते हुए फरारी काट रहा था। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण 15 मई 2025 को कार्यालय द्वारा ₹20,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।