Loading...

75 वर्ष के होंगे पीएम मोदी

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे। विपक्ष की तरफ से सवाल फिर उठ सकते हैं।अरविंद केजरीवाल पहले ही यह सवाल उठा चुके हैं कि क्या पीएम 75 साल के हो जाने पर बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल में चले जाएंगे। हालांकि 75 साल में रिटायरमेंट का बीजेपी के संविधान में कोई जिक्र नहीं है। नए साल में बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिलेगा। बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर तमाम तरह के कयास लग रहे हैं। हर रोज नए-नए नाम सामने आ रहे हैं लेकिन बीजेपी नेता अनौपचारिक बातचीत में एक बात जरूर कह रहे हैं कि जो भी अध्यक्ष होगा, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का करीबी होगा। लोकसभा चुनाव के वक्त यह चर्चाएं रहीं कि संघ और बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के कई बयानों से भी इसी तरह का संदेश गया। चुनाव नतीजों के बाद समीक्षा में संघ ने पाया कि पार्टी का संगठन कई राज्यों में काफी कमजोर हुआ है। जिसके बाद तय किया गया कि संघ की तरफ से अब ढील नहीं दी जाएगी

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।