Loading...

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कैंसर से जंग को बताया चुनौतीपूर्ण, दी शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ

Jaipur

Follow us

Share

  • बाइडेन के कैंसर की खबर पर डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने भी जताया दुख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 82 वर्षीय बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक्स पोस्ट में जो बाइडेन और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने बाइडेन के जल्द ठीक होने की कामना की और उनके परिवार, विशेष रूप से डॉ. जिल बाइडेन के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा, “जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उन्हें शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हैं। हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बाइडेन और उनके परिवार के साथ हैं।” बाइडेन के स्वास्थ्य पर कई राजनीतिक नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की खबर पर दुख जताया है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के ज़रिए कहा कि वे और मेलानिया, बाइडेन के कैंसर की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने लिखा, “हम जिल और परिवार को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं और जो बाइडेन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हैं।” बाइडेन के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित पाये गये हैं। ये बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल गयी है। इससे पहले पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा के बाद उनके लिए अपना समर्थन और प्रार्थना कीं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति जो बाइडेन की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाइडेन की हिम्मत और जज़्बे की सराहना करते हुए लिखा, “जो एक सच्चे योद्धा हैं और हमें पूरा यक़ीन है कि वे इस चुनौती का सामना उसी ताकत, दृढ़ता और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे, जिसने हमेशा उनके जीवन और नेतृत्व को परिभाषित किया है। हम उनके पूरी तरह और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।