Loading...

अजमेर दरगाह में खिलाड़ियों ने टेका माथा, आईपीएल में कामयाबी की दुआ मांगी

Jaipur

Follow us

Share

अजमेर । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में हिस्सा ले रही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के खिलाड़ी अजमेर शरीफ पहुंचे और सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह में हाजिरी दी। इस दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच टीम के सदस्यों ने ख्वाजा साहब की मजार पर चादर और फूल पेश कर अकीदत का इहार किया। क्रिकेटरों ने दरगाह परिसर में मन्नत का धागा बांधा और सिर झुकाकर दुआ मांगी। दरगाह में एलएसजी खिलाड़ियों की मौजूदगी से क्रिकेट प्रेमियों और ज़ायरीनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोग अपने मोबाइल फोन से खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खींचते नजर आए। एलएसजी टीम ने दरगाह के निजाम गेट से प्रवेश किया और बुलंद दरवाजा होते हुए जन्नती दरवाजा पार कर पायती गेट से होते हुए ख्वाजा साहब के आस्ताना शरीफ पहुंचे। यहां सभी खिलाड़ियों टीम की कामयाबी की दुआ मांगी। दरगाह के खादिम सैय्यद इमरान चिश्ती ने टीम के प्रमुख खिलाड़ी जहीर खान को जियारत कराई, जबकि सैय्यद सलमान चिश्ती उर्फ मुन्ना मियां ने आवेश खान समेत अन्य खिलाड़ियों को दरगाह की रस्म अदा कराई। दरगाह के खादिम एसएफ अमीन चिश्ती ने बताया कि एलएसजी टीम ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन और जीत के लिए विशेष दुआ मांगी है। इस मौके पर दरबार की परंपरागत दस्तारबंदी भी की गई और खिलाड़ियों को तबर्रुक (दरगाह की सौगात) भी भेंट किया गया

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।