Loading...

इंजीनियर इंसाफ आज़ाद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित बैठक में दिया गया सारगर्भित संबोधन

jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

नई दिल्ली, (रॉयल पत्रिका)। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय संयोजक एवं गुजरात प्रभारी इंजीनियर इंसाफ आज़ाद ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी भवन स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) के मुख्यालय में अल्पसंख्यक विभाग की आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक में देशभर से विभाग के समन्वयकों, प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में इंजीनियर इंसाफ आज़ाद ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की और अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने वक्तव्य में संगठनात्मक मजबूती, अल्पसंख्यक समुदाय के सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि वह सदैव वंचित और अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज़ बनी है और आज भी उसी विचारधारा पर चलकर हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है। इंजीनियर इंसाफ आज़ाद ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने, ज़मीनी स्तर पर लोगों से संवाद कायम करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने संगठन के भीतर संवाद, समन्वय और अनुशासन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने पर सहमति बनी। यह बैठक आपसी सहयोग, सकारात्मक संवाद और साझा प्रयासों की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुई, जो कांग्रेस पार्टी की नीतियों और मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।