Loading...

कोटा में ट्रेवल मार्ट आयोजित कराने की मंजूरी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर/कोटा, (रॉयल पत्रिका)। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, होटल फेडरेशन ऑफ़ कोटा संभाग एवं जयपुर होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कोटा विधायक संदीप शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर कोटा संभाग में पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कोटा में ट्रेवल मार्ट आयोजित कराने एवं अभी तक नियमन से वंचित होटलों का नियमन कराने के विषय में विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को नियमन से वंचित होटलों से जुड़े तथ्यात्मक डॉक्यूमेंट भी सौंपे। बैठक में होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ने बताया कि कोटा संभाग में टूरिज्म की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन नियमन की प्रक्रिया लंबित रहने और बड़े स्तर पर प्रमोशन गतिविधियों के अभाव में टूरिज्म को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कोटा में आगामी कोटा ट्रेवल मार्ट आयोजित कराने की स्वीकृति प्रदान की। ट्रेवल मार्ट के आयोजन से कोटा के टूरिज्म सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार, स्थानीय व्यवसाय और होटल इंडस्ट्री को सीधा लाभ पहुंचेगा। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय कोटा संभाग में पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रतिनिधिमंडल में होटल फेडरेशन ऑफ कोटा संभाग और जयपुर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।