Loading...

मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। सवाई माधोपुर में मुस्लिम समाज द्वारा जफर अहमद अमीन के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। मुसलमानों ओर उनके धार्मिक स्थलों को सांप्रदायिक निशाना बनाए जा रहे हैं।हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद को कथित मंदिर बनाया जाना बताकर अदालत की आड़ में प्रशासन की देखरेख में पूर्व रचित षड्यंत्र के द्वारा सर्वे की आड़ लेकर 5 मुस्लिम नौजवानों की हत्या कर दी गई जिससे कई लोग घायल हुए मस्जिद में तोड़ फोड़ हुई। सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध ख्वाजा मोईन उद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह पर भी अदालत की आड़ लेकर कूट रचित षड्यंत्र प्रारंभ कर दिया गया है।

समस्त मुस्लिम समाज जिला सवाई माधोपुर की ओर से की गई मांगे:-

संबंधित न्यायालयों के न्यायधीश जिनकी अदूर दर्शिता तथा न्याय की प्रक्रिया पूर्ण किए बिना सर्वे आदेश देने पर उस न्यायधीश को टर्मिनेट किया जावे।

उत्तर प्रदेश की सरकार को बर्खास्त किया जाए।

उत्तर प्रदेश संभल जिला कलेक्टर व जिला एसपी को सस्पेंड किया जाए तथा उन पर व उपस्थित पुलिस अधिकारियों पर षड्यंत्र द्वारा की गई हत्या का मुकदमा दर्ज किया जावे

मृतकों के आश्रितों को 50 लाख रुपया मुआवजा राशि दी जावे व घायलों को 25 लाख रुपया मुआवजा दिया जावे।

साथ ही राजस्थान की बीजेपी सरकार को अजमेर दरगाह के बारे में संज्ञान लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिया जावे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।