Loading...

पटवारी हाथोज के दलाल को 30 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एस.आई.यू. इकाई, जयपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए हाथोज के पटवारी  नरेंद्र मीणा,  के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी एस. आई. यू चौकी जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की  हाथोज (कालवाड़ रोड) में स्थित 10 बीघा भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी नरेंद्र मीणा एवं उसके दलाल द्वारा, 50 लाख रुपये की रिश्वत की माँग कर परेशान किया जा रहा हैं। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें पटवारी द्वारा 30 लाख रुपये की अंतिम माँग करना पाया गया। जिस पर एसीबी जयपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी की एस. आई. यू  इकाई के संदीप सारस्वत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रविवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए रविवार को पटवारी के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसमें 5 लाख रुपये वास्तविक मुद्रा तथा 25 लाख रुपये डमी नोट बरामद किए गए। पटवारी नरेंद्र मीणा ए सी बी के ट्रैप की आशंका के चलते मौके पर उपस्थित नहीं हुआ तथा फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।