Loading...

उप जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट से मरीजो को मिलेगा लाभ- रामलाल शर्मा

चौमूं

Follow us

Share

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने उप जिला अस्पताल चौमूँ में डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। शहर के उप जिला अस्पताल में बुधवार को डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन हुआ। डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और गोल्यावाला धाम महंत सागरपुरी महाराज ने फीता काटकर किया। राज्य सरकार ने प्रदेश के 182 चिकित्सा संस्थानों में हीमोडायलिसिस सुविधा पीपीपी मोड पर शुरू की है। इसी योजना के तहत चौमूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में यह नि:शुल्क सेवा प्रारंभ की गई है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार आमजन की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है और चौमूँ में इस सुविधा का लाभ मरीजों को मिलेगा। कार्यक्रम में अस्पताल प्रभारी डॉ. बीएल यादव, डॉ. राहुल गुर्जर, डॉ. रवि कुमावत, डॉ अजीत सिंह समेत अन्य डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। डॉ. अनिल सेन बताते है कि डायलिसिस किडनी की गंभीर बीमारी का उपचार है। यह उन मरीजों के लिए जरूरी है, जिनकी किडनी काम करना बंद कर देती है। किडनी फेलियर के मरीजों की किडनी रक्त को फिल्टर नहीं कर पाती। इससे शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में डायलिसिस की आवश्यकता होती है। चौमूं में यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।इस मोके पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एन.आर. यादव, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र बंजारा, रामावतार कुलदीप, संदीप कुमावत सहित अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।