Loading...

शहीदों की याद में लगाए परिंडे

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जामिया तय्यबा एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में 16 मई को हसनपुरा स्थित नाहरी का नाका क्षेत्र में पहलगाम शहीदों की याद में 50 पानी के परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम में कारी मोहम्मद इसहाक, निसार, अब्दुल अलीम, अब्दुल अज़ीज़, कमरू भाई सहित मदरसे का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर मदरसे के बच्चों को भी पानी के परिंडे वितरित किए गए, ताकि वे उन्हें अपने घरों की छतों पर लगाकर गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने में योगदान दे सकें। आयोजन का उद्देश्य परिंदों के लिए जल की व्यवस्था के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और बच्चों में सेवा-भावना को बढ़ावा देना रहा। इससे पहले भी संस्था द्वारा शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर परिंडे लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।