Loading...

परिहार ने संभाला सहायक प्रशासनिक अधिकारी का पदभार

Jaipur

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली की ओर से हाल मे मंत्रालयिक संवर्ग सहायक प्रशासनिक अधिकारी की सम्पन्न हुई डी.पी.सी. की अनुपालना में सोमवार को कार्मिको ने कार्यग्रहण किया।इसी क्रम में विक्रम सिंह परिहार ने महाराणा प्रताप राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया। इससे पूर्व परिहार सेठ मुरलीधर जमनादास राजकीय उच्च माध्यमिक हाउसिंग बोर्ड में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। इस मोके पर पूर्व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी पाली विजेन्द्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्या रंजना कुलश्रेष्ठ, शान्ति चौहान, तेज सिंह पंवार, दीपक सिंह भाटी, राजश्री चौहान, रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार, महिला सुरक्षा सहयोगी समिति संस्थापक कुलदीप पंवार, प्रेम सिंह परमार,एडवोकेट विक्रम सिंह भैसाणा, बाबू सिंह परिहार, किशन सिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, विनोद कुमार शर्मा, अनिता सिसोदिया, जितेन्द्र गोस्वामी, प्रकाश सिंह सोलंकी,  मीठालाल चांवरिया, मोहित वैष्णव, भगवानदास बाबानी, जया कर्मचंदानी, दिनेश मीणा, आकाश सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।