Loading...

कागजी क्रिकेट लीग (केपीएल) का हुआ समापन

जयपुर

Follow us

Share

  • डायमंड क्लब सांगानेर ने जीता फाइनल

मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी

जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर की एक मात्र कागजी क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान पर एक महीने से कागजी प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन चल रहा था। टीमों को तीन ग्रुपों में जूनियर, सीनियर एवं सिटीजन सीनियर में बांटा गया था। जिसमें जूनियर की 9 टीमें, सीनियर की 24 टीमें, और सिटीजन सीनियर की चार टीमों ने हिस्सा लिया था। जूनियर का फाइनल पठान इलेवन ने जीता सीनियर सिटीजन का फाइनल स्टार इलेवन ने जीता और मुख्य सीनियर फाइनल में डायमंड क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए केकेआर की टीम को पराजित कर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। कागजी क्रिकेट लीग के मुख्य आयोजक (स्पॉन्सर) NASA  पावर वॉयस कोइल के डायरेक्टर रज्जाक कागजी ने तीनों ग्रुपों के विजेता उपविजेता टीम को एवं बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन एवं मैन ऑफ द मैच को हजारों की इनामे एवं ट्रॉफी प्रदान की गईं। इस मौके पर हाजी इस्लामुद्दीन कागजी सलीम पेपर, डॉ. अबुल हसन कागजी डायरेक्टर एल पेपर, जावेद कागजी प्रदेश कोषाध्यक्ष, शईद कागजी बरकाती डायरेक्टर विजार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वजीर पठान डायरेक्टर बीई कॉस्टिक, अजीज कागजी पिंक सिटी, इमरान कागजी वर्धमान, कलाम कागजी वीनस, खालिद कागजी एजी, कलाम अजमेरी ए-वन आदि भामाशाहों द्वारा खिलाड़ियों को हजारों रुपए की इनामें दी गई। फाइनल विजेता टीम के खिलाड़ियों को गोवा टूर का पैकेज दिया गया। एक महीने चली इस कागजी क्रिकेट लीग का सांगानेर के हजारों लोगों ने लुफ्त उठाया। इस क्रिकेट लीग का उद्घाटन राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एवं आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान, किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने किया था। डॉ. अबुल हसन कागजी (डायरेक्टर एएल पेपर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सांगानेर के सभी समुदायों के बच्चों को इस एकेडमी में एंट्री मिलेगी। भविष्य में सांगानेर से टैलेंटेड क्रिकेटर निकलेंगे ऐसी सबको आशा है। बच्चों का एकेडमी में 100 रुपये का फॉर्म एवं 5000 रुपये फीस के साथ एडमिशन शुरू हो गई है। जिसमें बच्चों को एक किट मिलेगी और दो ड्रेस एक कलर एक सफेद फ्री दी जाएगी। खिलाड़ियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण राजस्थान के नामी-गिरामी कोच द्वारा दिया जाएगा।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।