Loading...

पंचायत शाह समाज की इज्तिमाई निकाह सम्मेलन कमेटी ने सौंपा आमद खर्च का ब्यौरा 

बारां

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। पंचायत शाह समाज बारां के जेरे एहतमाम 2025 में हुए इज्तिमाई निकाह सम्मेलन के आमद – खर्च का ब्यौरा शनिवार रात पंचायत के जमात खाने में सम्मेलन सदर शफी अदलक्खा, सेकेट्री छुट्टन भाई ओर खजांची रहीम भाई ने पंचायत के सदर माशूक अली चिश्ती, सेक्रेट्री डॉ. वसीम अहमद शाह, खजांची गुलजार भाई सहित पूरी कमेटी के सामने सौंप दिया। इसके अलावा पिछली बचत ओर जमात खाने से आमद का हिसाब भी पदाधिकारियों के सामने सौंपा गया। साथ ही पंचायत के द्वारा समाज के भलाई के लिए ओर नए कार्य करने की योजना भी बनाई गई। इस दौरान पूर्व सदर अब्दुल शकूर केमिस्ट, खुर्शीद आलम, इकबाल रीगल, एजाज वकार, मुर्तजा हुसैन, माजिद शाह, बुन्दू भाई, छुट्टन भाई, शफी भाई, रहीम भाई, मोईन बाबा, मुबारिक भाई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।