Loading...

पहलगाम आतंकी हमला: शोक की घड़ी में एकजुटता और सख्त कार्रवाई की मांग

Follow us

Share

  • एसडीपीआई बारां ने केंडल जला कर खिराजे अकीदत पेश कर अंजुमन चौराहे पर शहीदों को श्रदांजलि दी

बारां,(रॉयल पत्रिका)। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में बेगुनाह लोगों की मौत से पूरा देश बेहद दुखी और चिंतित हैं। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बारां इकाई द्वारा बुधवार को शहर के अंजुमन चौराहे पर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू ने कहा कि बैसरान घाटी में शांतिपूर्ण घूमने आए सैलानियों पर यह कायराना हमला कई परिवारों को उजाड़ गया। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं इस पूरे हमले की साजिश को अंजाम देने वालों को उन्हीं की भाषा में देश जवाब दे ताकि उन आतंकियों को देश में फूड डालने का अंजाम पता लग सके। प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर रंगरेज ने कहा कि हम मांग करते हैं कि इस घिनौने हमले की पूरी तरह से जांच हो, ताकि असली गुनहगारों को पकड़ा जा सके और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया या इसमें मदद की, उन्हें कानून के तहत कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। हम सरकार से अपील करते हैं कि सुरक्षा में हुई किसी भी चूक को ठीक किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। देश की जनता इंसाफ और सुरक्षा की उम्मीद कर रही है। खिराजे अकीदत पेश करने में एसडीपीआई जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू,  प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर रगरेज़, महासचिव अलीम मंसूरी, हाजी अशफाक, हाजी वहीद चने वाले, इरशाद अंसारी, गुलशेर, नदीम, वसीम शैख, रईस अहमद, समीर, वसीम मंसूरी, शेर अली, मुश्ताक अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।