Loading...

मुस्लिम मसाइल पर हमारे विधायकों की जबान खामोश रहती है: मुजाहिद नकवी

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मिल्ली काउंसिल राजस्थान के महासचिव एडवोकेट मुजाहिद नकवी ने कांग्रेस के पांच विधायकों पर विधानसभा में मुस्लिम मसाइलों पर नहीं बोलने का आरोप लगाया है। एडवोकेट मुजाहिद नकवी ने कहा कि मुस्लिम मसाइल पर हमारे विधायकों की जबान खामोश रहती है। मुस्लिम विधायक जो मुसलमानों के वोट से जीत कर आते हैं और मुसलमानों की नुमाइंदगी करते लेकिन विधानसभा में मुस्लिम समस्याओं के बारे में नहीं बोलते हैं। मुस्लिम विधायकों का विधानसभा में बोलने का रिकार्ड बताता है कि इन्होंने मुस्लिम शिक्षा, रोजगार, उर्दू, मुस्लिम क्षेत्रों में गंदगी, नशा खोरी एवं वक्फस पर नहीं बोला। नकवी का कहना है कि मुस्लिम मसाइल बहुत है लेकिन विधायकों को नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े अफसोस की बात है कि अपने ही लीडर मुस्लिम मसाइलों पर विधानसभा में बोलने से परहेज कर रहे है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।