विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
पाली, (रॉयल पत्रिका)। सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशक तथा विक्रम सिंह भाटी सचिव, जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वधान में सेपियन्ट इंटरनेशनल स्कूल, गुरु नगर, पाली (अस्तु फाउंडेशन द्वारा स्किल्स डेवलोपमेन्ट समर केम्प) में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे जिला मुख्यालय पर पीएलवी अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर द्वारा सेफियन्ट इंटरनेशनल स्कूल में अस्तु फाउंडेशन, पाली द्वारा स्किल्स डेवलपमेंट के लिए चल रहे पाक्षिक शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस (प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें) थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण हर नागरिक का दायित्व है, प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावों जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान, तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभावों को बढ़ावा देता है। वैश्विक स्तर पर अनुमान है कि हर साल 11 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में रिसता है, जबकि कृषि उत्पादों में प्लास्टिक के उपयोग के कारण सीवेज और लैंडफिल से मिट्टी में माइक्रोप्लास्टिक जमा हो जाता है।
प्लास्टिक प्रदूषण की वार्षिक सामाजिक और पर्यावरणीय लागत 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 600 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस ऐसे समय मनाया जा रहा है जब देश समुद्री पर्यावरण सहित प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए एक वैश्विक संधि हासिल करने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं।
शिविर मे साथी अभियान, नालसा पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 15100 नशा मुक्ति रोकथाम अभियान आदि की जानकारी प्रदान की। महिला अधिकारिता विभाग से सुपरवाइजर पिंकी मीणा व पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र से प्रियंका व्यास ने महिला सुरक्षा, साईबर क्राईम से बचाव, बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बंध में महिलाओं को जागरूक किया साथ ही चाईल्ड हेल्प लाईन न. 1098 व महिला हेल्प लाईन 181 साझा किया। इस शिविर में स्कूल संचालक लक्ष्मण सीरवी, अस्तु फाउंडेशन संस्थापक कैलाश पंवार स्टाफगन व लगभग 124 लाभार्थी मोजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
