Loading...

सर्व समाज की ओर से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिवर का आयोजन

चूरू

Follow us

Share

मरहूम बिलाल लुहार एवं आजम लुहार को खिराज-ए-अकीदत पेश

मोहम्मद अली पठान

चूरू (रॉयल पत्रिका) I जिला मुख्यालय पर स्थित मोहल्ला लुहारान में मरहूम बिलाल लुहार एवं मरहूम आजम लुहार की याद में  उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करने के लिए सर्वसमाज की ओर से विशाल स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, रक्त दान शिविर में 273 यूनिट रक्त दान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती तथा अध्यक्षता राजकीय चिकित्सालय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एम. पुकार ने की, अति विशिष्ट अतिथि एडीशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी व राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चूरू में प्रोफेसर  चर्म रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. बजरंग सौनी, माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट डॉ. नदीम इत्यादि थे। इस अवसर पर रक्त दान शिविर में पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, यूथ जिलाध्यक्ष आसीफ खान, असलम खोखर, रमजान खान, हसन रियाज चिश्ती, अजीज खान सलेमखानी, सोयल खान डीके, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, अजीज खान, उस्मान अन्सारी, रामेश्वर प्रसाद नायक, अली मोहम्मद भाटी, संजय भाटी, असलम खान मोयल, मोहम्मद आसिफ निर्वाण, विमल जालान, सम्मी उल्लाह, आबिद खान जाबासर, तारिक नागोरी, फारूक इत्यादि उपस्थित थे। राजकीय भरतीया जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम में डॉ. आशीष कुल्हरी, तनवीर खान,  दलिप कुमार, जयपाल गोदारा, मो. शकील, सरफराज, राकेश कुमार, अनिश खान, नरेंद्र सिंह इत्यादि ने एवं स्वास्तिक ब्लड बैंक टीम में मोहसीन, पवन, रोहिताश्व, कपिल इत्यादि ने अपनी सेवाएं प्रदान की । जीवन रेखा अस्पताल की ओर से मरहूम बिलाल लुहार एवं मरहूम आजम लुहार की याद में नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वार्डवासियों एवं क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधाओं का नि:शुल्क लाभ उपलब्ध करवाया गया I चिकित्सा टीम में डॉ. इरशाद, मोहम्मद आरिफ, अनिश, साहिल, अनिता, पुनम, मयंक इत्यादि ने अपनी सेवाएं प्रदान की । इस अवसर पर आयोजक मोहल्ला लुहारान अनारद्दीन लुहार, जाफर लुहार, अय्यूब, अज्जू लुहार, महबूब, सलाउद्दीन, करामत अली लुहार, हाजी बशीरद्दीन, हाजी सरवर, फारूक, मोसमद्दीन, उम्मेद, असलम, शोकीन, मुस्लिम, मो. महबूब, मुस्ताक, शरीफ, फारूक, रफीक, खलिल, मो. सालिम, मोफीक, महबूब, साजिद, शाहरुख, साऊद, लियाकत अली चौपदार, लतिफ, शाकीर, इमरान सहित समस्त मोहल्ला लुहारान एवं टीम अज्जू लुहार उपस्थित थी। प्रोग्राम में मरहूम बिलाल लुहार एवं मरहूम आजम लुहार के हक में दुआ की गई तथा मरहूम बिलाल लुहार एवं मरहूम आजम लुहार को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।