Loading...

50 जोड़ों का निशुल्क चौथा अहले मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया

झालावाड़

Follow us

Share

(फिरोज खांन वारसी)

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। अहले सुन्नत वल जमात अंजुमन कमेटी झालरापाटन के जेरे एहतमाम 50 जोड़ों का निशुल्क चौथा अहले मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन सदर हाजी मुमताज अली, सा अंजुमन सदर हाजी याकूब खान साहब कि सदारत में 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकीम अब्बासी ने भी परिवार की मुखिया महारानी वसुंधरा राजे जी वे झालावाड़ बांरा सांसद दुष्यंत सिंह जी के प्रतिनिधि के रूप में मेहमाने खुसूसी के तौर पर सम्मेलन में शिरकत की। वह महारानी वसुंधरा राजे का संदेश पढ़कर सबको सुनाया। झालरापाटन अंजुमन कमेटी सहित सम्मेलन में लगे सभी लोगों को शानदार आयोजन के लिए मुबारकबाद पेश कर सभी को धन्यवाद दिया। अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले 50 जोड़ो को खुशहाल जीवन जीने की शुभकामनाएं, मुबारकबाद भी पेश की। सम्मेलन सदर हाजी मुमताज अली साहब, अंजुमन सदर हाजी याकूब खान साहब ने मुकीम अब्बासी का मंच पर माला पहनकर स्वागत कर प्रशंसी पत्र मोमेंट देकर सम्मानित किया। इस मुबारक मौके पर साथ में फईम खान, अमीन खान, हाजी निजाम चौधरी, ईदगाह सदर शराफ़त अली अब्बू, इरफान पठान, नादिर खान सहित शहर के मोतबीर लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।