Loading...

नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स-2024 का आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नर्मदा किडनी फाउंडेशन मुंबई पिछले 17 वर्षों से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों के लिए हर साल गेम्स मुंबई में आयोजित करवाता है। इसमे देश भर से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज भाग लेते हैं इनमें चार ऐज ग्रुप होते हैं जिनमें 20 साल से कम आयु वालों का एक ग्रुप, 21-40 साल का दूसरा ग्रुप, एवं 41 -60 साल वालों का एक ग्रुप होता है एवं चौथा 60 से अधिक आयु वालों का एक ग्रुप होता है होता है। टूर्नामेंट में एथलेटिक और इंडोर गेम्स करवाते हैं जिसमें एथलीट, कैरम बोर्ड, टेबल टैनिस, बैडमिंटन, शतरंज आदि गेम्स के लिए लेडीज और जेंट्स, किडनी प्राप्तकर्ता व किडनी डोनर का अलग-अलग आयोजन होता है। ये टूर्नामेंट हर साल 1 दिसंबर को आयोजित किया जाता है। एडवोकेट मुजाहिद नकवी ने बताया कि वे पिछले 7 साल से हर बार इसमें भाग ले रहे हैं। पिछले साल भी 50 मीटर की रेस में भाग लिया था और गोल्ड हासिल किया था। साथ ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दो बार थाईलैंड में हिस्सा लेकर मेडल भी जीत चुके हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।