ऑपरेशन सिंदूर: शहीद सुरेंद्र कुमार का झुंझुनू में पूर्ण राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार
- मंत्री अविनाश गहलोत ने मुख्यमंत्री की ओर से अर्पित किया पुष्पचक्र, वीरांगना को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ऑपरेशन सिंदूर के तहत उधमपुर में वीरगति को प्राप्त हुए सार्जेंट सुरेंद्र कुमार का रविवार को झुंझुनू जिले में उनके गांव मेहरादासी (मंडावा), झुंझुनूं में पूर्ण राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से शहीद के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और पुष्पचक्र अर्पित करते हुए संवेदना व्यक्त की। शहीद सुरेंद्र कुमार को उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सैनिक कल्याण एवं युवा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद बृजेंद्र ओला, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा, फतेहपुर विधायक हाकम अली, चौमूं विधायक शिखा मील बराला, मुकेश दाधीच, जिला कलक्टर रामावतार मीणा, एसपी शरद चौधरी, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, बनवारी लाल सैनी, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी समेत पूर्व सैनिकगणों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज के नेतृत्व में वायुसेना व पुलिस की टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। शहीद के पुत्र दक्ष ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि के बाद झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने वीरांगना सीमा को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपते हुए ढाढ़स बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहायता की बात कही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
