Loading...

मोहर्रम के जुलूस में एक ही समुदाय के युवाओं में झगड़ा होने से एक की मौत हो गई

चूरू

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर मोहर्रम के अवसर पर भाई जी चौक सब्जी मंडी में एक ही समुदाय के युवकों में झगड़ा होने से एक‌ 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई।‌ दोनों ही मुस्लिम समुदाय से हैं। यह वाक्या उस समय हुआ जब ताजियोंदारों को भाजपा व कांग्रेस नेताओं द्वारा सम्मान दिया जा रहा था। उससे पहले काफी बरसात हुई बरसात से रास्ते बाधित हो गए। उस दौरान वहां पर युवकों का आपस में झगड़ा हो गया, जिससे‌ एक युवक की मौत हो गई। चूरू के राजकीय भरतीया अस्पताल में उसे लेकर गए जहां पर मृत घोषित किया।‌ पुलिस प्रशासन सीसीटीवी खंगाल रही है। डीएसपी सुनील झाझडिया ने बताया कि जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। मृत युवक की डेड बॉडी अस्पताल की ‌मोर्चरी में रखी गई है। अस्पताल में भाजपा, कांग्रेस के नेताओं सहित काफी संख्या में भारी भीड़ जमा हो गई।‌ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया भी अस्पताल पहुंचे और प्रशासन से बातचीत की इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन चाक चौबंद है एवं शहर में शांति बनाए हुए हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।