शिक्षा अनुदेशक एवं कंप्यूटर अनुदेशक का एक दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन आयोजित
बारां (रॉयल पत्रिका)। शिक्षा अनुदेशक एवं कंप्यूटर अनुदेशक जिला बाराँ का एक दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार 27 सितम्बर को अंजुमन मैरिज हॉल अंजुमन चौराहा बाराँ में संपन्न हुआ। संघ के प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद आबिद देशवाली ने बताया कि शिक्षक सम्मेलन की अध्यक्षता शिक्षा अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष इदरीश मोहम्मद एवं आरिफ क़ाजी ने की। शिक्षक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज लेक्चरर डॉ. शमशाद अहमद रहे, इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी के संभागीय अध्यक्ष अनवर अहमद, बारां शहर काजी अब्दुल कय्यूम, पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शब्बीर पठान, राकमा के जिला अध्यक्ष रईस अहमद, कार्यकारिणी सदस्य अजीम पठान, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी अल्पसंख्यक विभाग आरिफ हसन एवं हैदर अंसारी ने मंच की शोभा बढ़ाई। शिक्षक अनुदेशक ने एक-एक कर अपने मशवरे दिए और तालीम को बेहतर बनाने के प्रयास के बारे में अपनी कीमती राय रखी। प्रोग्राम की शुरुआत कुराने करीम की पाक आयतों की तिलावत के साथ हुई। इसके बाद नबी कि शान में नात ए पाक पेश कि गई। ज़ोई अलीफ़ अंसारी ने बताया कि मुस्लिम क़ौम में एजुकेशन के पिछड़ेपन को कैसे दूर किया जा सकता है टॉपिक पर खुलकर चर्चा हुई। मांगरोल के नदीम अख्तर ने अपनी शेरो शायरी के माध्यम से अपनी बात रखी। बाराँ के रईस अहमद और छीपाबड़ौद के सईद अहमद ने बताया कि किस प्रकार कम मानदेय में काम करते हुए शिक्षक अनुदेशक को अल्पसंख्यक डिपार्मेंट अन्य कामों में उलझा के रखता है। जो काम डिपार्टमेंट का है जैसे कि लोन रिकवरी यह भी भार शिक्षक अनुदेशक पर डाल दिया जाता हैं जिससे अनुदेशक कि मानसिक दशा और ऊर्जा का नुकसान होता हैं। सीसवाली के फकरुद्दीन ने बच्चों को मोबाइल की बीमारी से छुटकारा दिला कर खेलो से जोड़ने पर जोर दिया। प्रोग्राम में पुरे जिले के शिक्षक अनुदेशक एवं कंप्यूटर अनुदेशक ने भाग लिया। जिनमे इरफ़ान मंसूरी, सखावत हुसैन, मंसूर अली, औसफ इमरान, अनवर हाश्मी, मेहफूज़, वाजिद अली, इमरोज़ अंसारी, मुहीउदिन, इमरान अली, वसीम हाश्मी, शगुफ्ता, शमीम, सीमा मंसूरी सहित सेकड़ो की तादाद में शिक्षा अनुदेशक एवं कंप्यूटर अनुदेशक मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
