स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। करधनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को 7.14 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए आरोपी नेमी सिंह कुम्हार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की। पुलिस टीम ने निवारू लिंक रोड पर दबिश दी और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। मुलजिम को पकडने वाली टीम में आशिष कुमार उनि (थाना करधनी), अमित सिंह हैड कानि, बाबूलाल कानि, गजानन्द कानि, मुकेश गोरा कानि, प्रेम चन्द कानि, दिनेश कुमार कानि, महेश कुमार कानि का योगदान रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
