पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ वक्फ कॉंफ्रेंस आयोजित
बारां, (रॉयल पत्रिका)। तहफ्फुज-ए-औकाफ कमेटी के प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत श्योपुरियांन अंसारी जमात खाने में अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी द्वारा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ कॉंफ्रेंस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें स्टेट तहफ्फुज ओकाफ कमेटी के सदस्य साजिद सहराई ने वक्फ संसोधन बिल से होने वाले नुक़सान के बारे में रोशनी डाल विस्तार से समझाया, वक्फ़ कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में महिलाये और पुरषों ने शिरकत की। प्रोग्राम का संचालन मोलाना अख्तर नदवी ने किया। अंत में अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के जनरल सेकेट्री आबिद हुसैन ने सभी का शुक्रिया अदा किया गोरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के द्वारा 30 अप्रैल को भी बत्ती गुल का सफल प्रोटेस्ट किया जा चुका है, जिसमें बारां जिले से भी मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों, दुकानों की बत्ती गुल रख कर वक्फ बिल के खिलाफ विरोध जताया था।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
