Loading...

25 लाख की पुरानी इंटरलॉकिंग गायब, अधिकारियों को जानकारी नहीं

Jaipur

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। कस्बे में 25 लाख रुपए की पुरानी इंटरलॉकिंग गायब हो गई। नगरपालिका के किसी भी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है। हाल ही में कस्बे में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य हुए। इंटरलॉकिंग और सीसी रोड का निर्माण हुआ। पुराने इंटरलॉकिंग ब्लॉक हटाकर नए लगाए गए। खटीक मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, यादव मोहल्ला, होली खूंट श्मशान और बड़ा बाजार से पुरानी इंटरलॉकिंग हटाई गई। इन जगहों पर करीब 50 लाख रुपए की लागत से नया निर्माण हुआ। पहले भी इसी लागत से निर्माण हुआ था। इस दौरान हटाई गई पुरानी इंटरलॉकिंग की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है, लेकिन यह कहां गई किसी को नहीं पता। नगर पालिका के एईएन तरुण लहरी ने कहा कि हटाई गई इंटरलॉकिंग को किसी सरकारी भूमि पर एकत्र किया गया होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका दोबारा उपयोग हो सके। हालांकि, उन्हें इसकी पक्की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जानकारी लेकर बताएंगे। नगर पालिका के जेईएन हिमांशु अग्रवाल को भी जानकारी नहीं थी कि हटाई गई इंटरलॉकिंग कहां रखी गई है। कस्बे से इस तरह इंटरलॉकिंग का गायब होना वापस गबन की स्थिति बता रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।