Loading...

राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नर्सिंग शिक्षक हुए सम्मानित

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जयपुर से संबद्ध राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिक्षक और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट अब्दुल नासिर खान को उनके उत्कर्ष कार्य, ईमानदाराना आचरण और व्यवहार व नर्सिंग शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान और सहयोग के लिए गणतंत्र दिवस पर एसएमएस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी साहब ने सम्मानित कर दक्षता प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ. दीपक माहेश्वरी ने खान को इसी तरह अपने योगदान को बराबर छात्र – छात्राओं के हित में करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके कामों की प्रशंसा की। राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. जोगेंद्र शर्मा ने भी उनको कॉलेज प्रांगण में समस्त शिक्षकगणों और छात्र/छात्राओं के बीच खान के कार्यों को सराहा गया और अपने योगदान को इसी तरह करते रहने की हिदायत की और उनकी प्रशंसा की। खान अपने कामों को भविष्य में भी इसी ईमानदारी से करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। खान को समस्त शिक्षकगणों ने उनके इस सम्मान के लिए बधाई दी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।