ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले NSA अजीत डोभाल: कहा 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए
भारत का कोई नुकसान नहीं हुआ
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर बयान दिया है। डोभाल ने कहा, “लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि अगर किसी के पास एक भी फोटो है जिसमें भारत का नुकसान दिखता हो, तो सामने लाए। हमने 9 आतंकी लॉन्च पैड और ठिकाने उड़ाए, उनका इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म कर दिया, उनके पास खड़े वाहन और कम्युनिकेशन टावर तबाह कर दिए। हमें एक भी जवान का नुकसान नहीं हुआ, और भारत की सीमा पूरी तरह सुरक्षित रही।” डोभाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष लगातार इस ऑपरेशन की सफलता पर सवाल उठा रहा था। पिछले महीने भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। माना जाता है कि यह हमला उरी और पुंछ हमलों का बदला लेने के लिए किया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई विदेशी मीडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर सवाल उठाए। भारत को नुकसान की खबरें चलाईं।उन्होंने कहा कि विदेश मीडिया कोई भी फोटो या सैटेलाइट इमेज नहीं दिखा पाया। ना यह बता पाया कि नुकसान क्या हुआ। डोभाल ने यह बात शुक्रवार को IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में कही।
NSA ने कहा- वे कहते रहे कि पाकिस्तान ने ये किया, वो किया लेकिन मुझे एक फोटो दिखाइए जिसमें भारत का नुकसान नजर आए। यहां तक कि एक शीशा भी टूटा हो। हमसे कोई चूक नहीं हुई। हम उस पॉइंट तक सटीक थे जहां हमें पता था कि कौन कहां है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस दौरान सेना ने 100 आतंकी मार गिराए थे। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी।
NSA ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर पर हमें नाज
डोभाल ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी और वॉरफेयर के बीच संबंध हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हमें ऑपरेशन सिंदूर पर नाज है। हमें गर्व है कि इस दौरान हमने स्वदेशी तकनीक इस्तेमाल की। हमने सीमापार नौ पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले का फैसला किया था। इनमें एक भी ठिकाना बॉर्डर के पास नहीं था। हमारे सभी निशाने सटीक थे। हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया।’ उन्होंने कहा, आप एक ऐसे देश, एक ऐसी सभ्यता से ताल्लुक रखते हैं, जो हजार सालों से संकटग्रस्त और लहूलुहान रही है। हमारे पूर्वजों ने बहुत कुछ सहा है। मुझे नहीं पता कि राष्ट्र की इस धारणा को जिंदा रखने के लिए उन्होंने कितना अपमान और तकलीफ सही होगी। राष्ट्र, राज्य से अलग होता है। भारत एक राष्ट्र के रूप में हजारों सालों से अस्तित्व में है।’ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस पर हमले किए थे। इसमें एयरबेस के रनवे, हैंगर और इमारतों को नुकसान पहुंचा था। इनमें सरगोधा, नूर खान (चकलाला), भोलारी, जैकोबाबाद, सुक्कुर और रहीम यार खान एयरबेस शामिल हैं।
एयरबेस पर हुए नुकसान की हाई क्वालिटी सैटेलाइट तस्वीरें 14 मई को सामने आई थीं। एयर मार्शल एके भारती ने 12 मई को बताया था कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर चुनिंदा मिलिट्री टारगेट को निशाना बनाया था।
9 आतंकी लॉन्च पैड और ठिकाने तबाह, 40 से ज्यादा आतंकी मारे गए
खुफिया सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने पीओके में स्थित 9 आतंकी लॉन्च पैड और उनके ट्रेनिंग कैंप्स को टारगेट किया। इन हमलों में करीब 40 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की जानकारी है। डोभाल ने इसे लेकर कहा, “हमारा उद्देश्य केवल आतंकी ठिकानों को खत्म करना था। हमने उनके लॉन्चिंग पॉइंट, हथियार डिपो, संचार टावर और गाड़ियों को निशाना बनाया ताकि वे दोबारा भारत में घुसपैठ न कर सकें।” उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि हमने न तो गैरआवश्यक नुकसान किया और न ही आम नागरिकों को हानि पहुंचाई। हमने सिर्फ आतंकियों और उनके ढांचे को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सेना ने बहुत सटीकता से ऑपरेशन को अंजाम दिया और पूरी योजना पर उच्च स्तर पर निगरानी की गई।
‘सेना के मनोबल को तोड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’
डोभाल ने कहा कि कुछ लोग ऑपरेशन पर सवाल उठाकर भारतीय सेना के मनोबल को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “सेना देश की सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालकर काम करती है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने आतंकियों और उनके आकाओं को स्पष्ट संदेश दिया है। ऐसे समय में हमें सेना के साथ खड़े होने की जरूरत है, न कि उनके पराक्रम पर सवाल उठाने की।”
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
