जोधपुर में अब पुलिस करेगी ड्रोन से मॉनिटरिंग, 24 घंटे का शेड्यूल बनाया
– शराब ठेकों से लेकर अवैध बजरी परिवहन पर रखेगी नजर
जोधपुर,(रॉयल पत्रिका)। पुलिस ने अपराध नियंत्रण, सूचना संकलन और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी के लिए दो ड्रोन टीमों की साप्ताहिक तैनाती और कार्य योजना बनाई है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय-यातायात) शैलेद्रसिंह इंदोलिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों ही ड्रोन टीम लगातार निगरानी करेंगे और इस दौरान मिलने वाली किसी भी अहम सूचना की रिपोर्ट अपने अधिकारी और पुलिस कंट्रोल रूम को देंगे और वहीं से बताई गई जानकारी के आधार पर त्वरित एक्शन भी लिया जाएगा।
दोनों ही टीमें पुलिस कंट्रोल रूम से ही अपनी रवानगी लेंगे और ड्यूटी खत्म होने के बाद वहीं पर अपनी आमद भी कराएंगे और प्रत्येक दिन की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी लिखित में प्रस्तुत करेंगे। इन्हीं रिपोर्ट्स के आधार पर साप्ताहिक विश्लेषण की जिम्मेदारी संबंधित जिला एडीसीपी की रहेगी, जो प्रत्येक सोमवार को पुलिस कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
दिन में निगरानी करने वाली टीम: (सुबह 9 से रात 9 बजे तक)
सोमवार (उम्मेद स्टेडियम से): उम्मेद स्टेडियम में होने वाले स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम के मध्यनजर उम्मेद स्टेडियम व आसपास आबादी क्षेत्र की निगरानी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व भीड़भाड़ पर निगरानी व उम्मेद उद्यान में आने जाने वाले व्यक्तियों व जुआ सटोरियों पर निगरानी। आसपास के यातायात के पॉइंट पर तैनात यातायात कर्मियो के गतिविधियों पर निगरानी।
मंगलवार (आखलिया चौराहा से): आसपास के यातायात पॉइंट्स पर तैनात यातायात कर्मियों के गतिविधियों पर निगरानी, प्रतापनगर व बोम्बे मोटर प्राईवेट बस स्टैण्ड, मसुरिया पहाड़ी, चीरघर मोड पर चाय की थड़ी, होटलों, ढाबों पर बैठे युवा, बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी।
बुधवार (पोलो ग्राउंड से): अवैध बजरी के डम्परों, ट्रेक्टरों पर निगरानी, सांसी कॉलोनी में अवैध गैस ऑटो रिफलिंग व मारवाड़ कन्वेसन सेन्टर पर निगरानी व नाका शिकारगढ पर आने-जाने वाले वाहनों व नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों की गतिविधियों पर निगरानी। आसपास के यातायात के पॉइंट्स पर तैनात यातायात कर्मियों के गतिविधियों पर निगरानी।
गुरुवार (एम्स हॉस्पिटल ग्राउंड से): एम्स/एमडीएम हॉस्पिटल पार्किंग, शास्त्री सर्कल व भगत की कोठी रेल्वे स्टेशन पार्किंग व चाय के ढाबो पर बैठे बदमाश असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी व अवैध बजरी डम्पर / ट्रैक्टर पर विशेष निगरानी। आसपास के यातायात के पॉइंट्स पर तैनात यातायात कर्मियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी।
शुक्रवार (ओल्ड कैंपस ग्राउंड से): पुलिस लाइन, केन्द्रीय कारागृह, मुख्य रेल्वे स्टेशन की दोनों तरफ की पार्किग, राईका बाग रेल्वे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड स्टेण्ड पर पार्किग की निगरानी व आने-जाने वाले यात्रियों पर व के.एन. कॉलेज परिसर पर विशेष निगरानी एवं कालिका पेट्रोलिंग दल में तैनात जाप्ता पर विशेष निगरानी। आसपास के यातायात के पॉइंट्स पर तैनात यातायात कर्मियों के गतिविधियों पर निगरानी।
शनिवार (कुड़ी भगतासनी ग्राउंड से): अवैध बजरी डम्पर व ट्रेक्टरों पर विशेष निगरानी व यातायात पॉइंट्स पर यातायात कर्मियों पर निगरानी व हाईकोर्ट परिसर व लिंक रोड पर संदिग्ध वाहनो पर निगरानी।
रविवार: मेंटेनेंस दिवस
रात्रिकालीन टीम की तैनाती (रात 9 से सुबह 9 बजे तक):
सोमवार (झालामण्ड सर्कल से): अवैध बजरी डम्पर व ट्रेक्टरों पर विशेष निगरानी व यातायात पॉइंट्स पर यातायात कर्मियों पर निगरानी व हाईकोर्ट परिसर व लिंक रोड पर संदिग्ध वाहनो पर निगरानी व शराब के ठेको पर निश्चित समयावधि के पूर्व व पश्चात शराब ब्रिकी पर निगरानी।
मंगलवार (उम्मेद स्टेडियम से): उम्मेद स्टेडियम में होने वाले स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम के मध्यनजर उम्मेद स्टेडियम व आसपास आबादी क्षेत्र की निगरानी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व भीडभाड पर निगरानी व उम्मेद उद्यान में आने जाने वाले व्यक्तियों पर निगरानी, शराब के ठेकों पर निश्चित समयावधि के पूर्व व पश्चात शराब ब्रिकी पर निगरानी व पुराना हाईकोर्ट परिसर की निगरानी।
बुधवार (पोलो ग्राउंड): अवैध बजरी के डम्परों, ट्रेक्टरों पर निगरानी, नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर निगरानी, शराब के ठेकों पर निश्चित समयावधि के पूर्व व पश्चात शराब ब्रिकी पर निगरानी।
गुरुवार (आखलिया चौराहा से): मसूरिया पहाडी, चीरघर मोड पर चाय की थडी, होटलों, ढाबों पर बैठे युवा बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियो पर निगरानी, शराब के ठेकों पर निश्चित समयावधि के पूर्व व पश्चात शराब बिकी पर निगरानी व रात्री में अवांछित गतिविधियो वाले बदमाशो पर विशेष निगरानी।
शुक्रवार (उम्मेद स्टेडियम): उम्मेद स्टेडियम में होने वाले स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम के मध्यनजर उम्मेद स्टेडियम व आसपास आबादी क्षेत्र की निगरानी संदिग्ध व्यक्ति वाहन व भीडभाड पर निगरानी व उम्मेद उद्यान में आने जाने वाले व्यक्तियों पर निगरानी शराब के ठेको पर निश्चित समयावधि के पूर्व व पश्चात शराब ब्रिकी पर निगरानी।
शनिवार (पोलो ग्राउंड से): अवैध बजरी के डम्पर, ट्रेक्टरों पर निगरानी, नाके पर तैनात पुलिस कर्मियो पर निगरानी शराब के ठेको पर निश्चित समयवधि के पूर्व व पश्चात शराब बिक्री पर निगरानी
रविवार: मेंटेनेंस दिवस
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
