Loading...

युवक कांग्रेस के कार्यक्रमो का अब ऑनलाइन ऐप के माध्यम से देना होगा फीडबैक

kota

Follow us

Share

-विद आई वाई सी ऐप के माध्यम से होगा संघटन के कामों व कार्यक्रमों का आंकलन:- मोईजुद्दीन गुडडू

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। राष्ट्रीय युवक कांग्रेस द्वारा अब ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कार्यक्रम को जोड़ा जाएगा। जिसके अलग-अलग स्तर पर जैसे युवा जोड़ो, संघटन बैठक, मीडिया व सोशल मीडिया, अभियान शक्ति में प्रदेश, जिला, विधानसभा व बूथ स्तर तक के कार्यक्रम और अन्य जनहित के मुद्दे के कार्यक्रम व कार्यों का आकलन संगठन के लोग कर पाएंगे जिससे सभी जिलों की मासिक प्रगतिशील रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी उसी आधार प्रमोशन व डिमोशन मिलेगा। इसकी दैनिक जानकारी देने के लिए शनिवार 28 जून को विद इंडियन युथ कांग्रेस ऐप के राजस्थान प्रभारी पवन मिठिया,  जिला अध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डु,  एन स यूं आई के जिला अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा,  देहात अध्यक्ष दुष्यन्त शर्मा, पूर्व विधान सभा आशीष गुर्जर, प्रदेश सामान्य अंकित पांचाल, युवा भारत के बोल संयोजक स्वप्निल शर्मा, मंडल अध्यक्ष जीशान अली, नंद बिहारी मीना, हरिशंकर सेन, विजय योगी, फैसल खान व अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहां सभी को ऐप की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐप के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी, फोटो वीडियो अपलोड करके अंक प्राप्त करना तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय गुमानपुरा में आयोजित हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।