Loading...

ना घोड़ी, ना बाजा, ना बारात – सिर्फ प्रेम, संकल्प और सादगी”

Jaipur

Follow us

Share

  • उच्च अधिकारियों की अनूठी पहल – समाज को दिया दहेज और खर्चीले विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। जब जिम्मेदार अधिकारी समाज के लिए मिसाल बनें, तो बदलाव की दिशा और तेज़ हो जाती है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा और राजस्थान वन सेवा (आरएफएस) के अधिकारी योगेश वर्मा ने, जिन्होंने ना धूमधाम की, ना तामझाम  बल्कि बेहद सादगी से विवाह कर समाज को दिया एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश। जयपुर निवासी आरएएस अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा (बैच 2024) एवं अलवर निवासी आरएफएस अधिकारी योगेश वर्मा (बैच 2022) ने सवाई माधोपुर स्थित मानटाउन क्लब में गिने-चुने अतिथियों की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। इससे पूर्व कोर्ट मैरिज के जरिए विवाह की विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई।

  • विवाह की खास बातें

बिना घोड़ी, बिना बाजा और बिना बारात के विवाह संपन्न हुआ, न कोई दिखावा, न दहेज, सिर्फ सादगी और पारिवारिक आशीर्वाद के बीच समाज को एक बुलंद और सार्थक संदेश दिया कि “शादी दिखावे से नहीं, समझ और सहयोग से होती है”। दोनों अधिकारी वर्तमान में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत:- ज्योत्सना खेड़ा वर्तमान में मलारना डूंगर में एसडीम के पद पर कार्यरत हैं, जबकि योगेश वर्मा फलौदी और पालीघाट क्षेत्र में एसीएफ पद पर सेवारत हैं। ज्योत्सना के पिता सेवानिवृत्त आईएएस कैलाश बैरवा पूर्व में सवाई माधोपुर में सेवाएं दे चुके हैं, जिससे यह ज़िला दोनों अधिकारियों के जीवन की खास स्मृति बन गया। समारोह की गरिमा बढ़ाई इन अधिकारियों ने :- इस सादगीपूर्ण अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती ममता गुप्ता, एडीएम संजय शर्मा, जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया, उपखंड अधिकारी श्री अनूप सिंह, रणथंभौर डीएफओ श्री रामानंद भांकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह विवाह ना केवल एक निजी आयोजन रहा, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम बन गया। दहेज और फिजूलखर्ची से मुक्त विवाह आज की पीढ़ी के लिए एक नई सोच और साहसिक कदम की मिसाल है।”जब प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अधिकारी समाज के लिए आदर्श बनते हैं, तब परिवर्तन केवल नीतियों में नहीं, जीवन मूल्यों में भी उतरता है।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।