इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा रात्रिकालीन निशुल्क कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ हुआ
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सर्किल पर इंसानियत एकता सेवा समिति की तरफ से समिति अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में निशुल्क रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान का उद्देश्य असहाय लोगों को सर्दी से बचाना है और उन तक कम्बल पहुंचाना है। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि अभियान के तहत पूरे शीतकाल में चूरू, झुंझुनूं व सीकर तीनों जिलों में फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले असहाय व ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल व गर्म वस्त्र वितरित किए जाएंगे। अभियान के तहत ज़रूरत मंदों के घर-घर जाकर भी कम्बल, रज़ाई सहित स्वेटर, कोट, गर्म शॉल आदि गर्म वस्त्र भी वितरित किए जाएंगे। समिति मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने बताया कि अभियान के तहत तीन सौ से अधिक कम्बल व रज़ाई वितरित किए जाएंगे। इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष रियाज़ अहमद, एडवोकेट इब्राहीम गौरी, मौलवी अब्दुल्लाह खान, जाफर खान, खुशी खान राजपुरा, शाहरुख़ खान आसलसर, आरिफ खान, मोहम्मद राशिद तारानगर, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद नदीम, इमरान खान, आबिद खान, सलीम खान, निसार खान, सुलेमान मणियार, आवेश कुरैशी, अयूब खान, हाफ़िज़ मो. अली, जावेद खान, सोयल खान, जाकिर खान आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
