Loading...

NIA की राजस्थान समेत 4 राज्यों में छापेमारी, ड्रोन हथियार तस्करी नेटवर्क पर रेड, पाकिस्तानी डॉन का नेटवर्क निशाने पर

Follow us

Share

जयपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश की सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर आतंकी साजिश मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ की जा रही है।

4 राज्यों में एक साथ 12 ठिकानों पर छापे

एनआईए की टीमें यूपी में 5, राजस्थान में 2, बिहार में 2 और महाराष्ट्र में 3 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। इस दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और संदिग्ध सामग्री की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार और विस्फोटक सामग्री की तस्करी कर रहा था। इन हथियारों का उद्देश्य पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े हमलों को अंजाम देना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस साजिश का मकसद आम नागरिकों की जान-माल को नुकसान पहुंचाना और देश में दहशत फैलाना था।

एनआईए की टीम ने राजस्थान के अजमेर और नीमराना (बहरोड़-कोटपूतली) में एजेंसी ने दबिश दी है। केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की मदद से की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। नीमराना में एक युवक को हिरासत में लिया है। इसे पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित अंबिका विहार कॉलोनी में NIA की टीम सुबह 5 बजे एक रिटायर्ड टीचर के घर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे टीम लौट गई। यहां किराए पर रहने वाले परमेश नाम के युवक को लेकर गई है।

Advertisement

आतंकी हमले और धमाकों की थी साजिश

सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित नेटवर्क ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भेजने की साजिश में शामिल था। एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और धमाकों के लिए किया जाना था। एजेंसी की टीमें जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि NIA इस पूरे मॉड्यूल और आतंकी साजिश को लेकर जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।