Loading...

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार का मांगरोल आगमन पर स्वागत

Jaipur

Follow us

Share

पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

मांगरोल, (रॉयल पत्रिका)।  भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के प्रथम बार मांगरोल आगमन पर जगह – जगह स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक के नेतृत्व में अंसारी कृषि विहार पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सिकरवार का फूलों का हाल पहनाकर, साफा बांधकर, मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ मजीद मलिक कमांडो, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, नगर पालिका मांगरोल के चेयरमैन ओम नागर, पीयूष विजय, चम्बल परियोजना के सभापति सुनील गालव का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार को पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक द्वारा फलों से तोला गया। इस अवसर पर अब्दुल कादिर जिलानी, डॉ इकबाल, असगर अली पार्षद, मोहम्मद इरफान, डॉ अब्दुल हमीद, इकबाल भाई बकरे वाले, जाकिर भाई, आसिफ गोलू, अशफाक इंदौरी, इकबाल टेलर, निजाम भाई, इरशाद अली, तोसिफ, जाहिद हुसैन, नियाज़ अहमद, आशिक अली, अख्तर हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।